फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर-18 में वॉकथॉन 10 मार्च को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी पुलिस व निजी अस्पताल की ओर से संयुक्त रूप से ग्लूकोमा जागरूकता व नारी सशक्तीकरण के विषय पर वॉकथॉन का आयोजन रविवार 10 मार्च को सुबह 6.30 बजे सेक्टर-18 में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण इस वॉकथॉन में मुख्य अतिथि होंगे जबकि सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वॉकथॉन में जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जैसे रोटरी क्लब, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद व अन्य संस्थाएं भी भाग लेंगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपक यादव ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नित्य चलना बहुत जरूरी है और लोगों से आग्रह है कि इस वॉकथॉन में अवश्य हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें