फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान के लिए हर घर तक पहुंचेंगी पर्चियां

Mon, 26 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं के घर मतदान की सूचनात्मक पर्चियां भिजवाई जाएंगी। इस संबंध में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस पर्ची से मतदाता को यह फायदा होगा कि उसे उसका बूथ नंबर, भवन का नाम, मतदाता सूची में वोटर क्रमांक आदि का पता चल सकेगा। बूथ की मतदाता सूची से ही इन वोटर स्लिप को तैयार किया जाता है। चुनाव में कुछ उम्मीदवार भी अपने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ के स्टाल पर चुनाव का निशान, नाम आदि छपवा कर वोटर स्लिप बंटवाते हैं। निर्वाचन आयोग के नियम अनुसार ये नियमों की अवहेलना है। मतदान के दिन बूथ पर केवल सादा सफेद कागज पर वोटर स्लिप दी जा सकती है। उसके सहारे कोई प्रत्याशी अपना प्रचार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें