फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा पर्यटन निगम के स्थापना दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 02 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 50वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
जिले के पर्यटन केंद्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द शर्मा रहे। उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्र की निशानी है। हमारा देश विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों मे से एक है। जनता की सरकार, जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है सभी व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और चुनाव के समय शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें।
विज्ञापन

पर्यटन निगम के सहायक महाप्रबंधक हरविंदर सिंह यादव ने हरियाणा पर्यटन निगम के कार्यों की जानकारी दी। स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने आगंतुकों को मतदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमिला यादव, साधना यादव व देश राज, ममता यादव, अमृता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें