रेवाड़ी। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते प्रचार टीम। स्रोत: डीपीआरओ
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकार स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट डालने के लिए जागरूक किया।
शुक्रवार को जिला के गांव गंगायचा जाट और काकोडिया में लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया गया। स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमजन को गीतों व भजनों से जरूरी संदेश दिया गया। लोकगीतों के माध्यम से सभी को वोटर हेल्पलाइन एप और निर्वाचन प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।
पार्टी कलाकारों ने लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।