रेवाड़ी। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी एप की शुरुआत की है। जिसके मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी को देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम का एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकता है।