फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान : विजय

Sun, 25 Aug 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25रेवाड़ी। नाहड़ में रैली को हरी झंड़ी दिखाते एसडीएम विजय कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ के विद्यार्थियों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव ने कहा कि हर हाल में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

एसडीएम कोसली ने मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने 1 अक्तूबर को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। स्वस्थ जनतंत्र की पहचान-सभी करें मतदान, प्रजातंत्र से नाता है-हम सब मतदाता हैं जैसे स्लोगन के साथ मतदान की अपील की। नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया गया। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि जिला में पहली अक्तूबर को विधानसभा आम चुनाव होने हैं, इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट कीमती और जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है उसका मताधिकार। इसका प्रयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल कुमार, बीईओ राजेंद्र शर्मा, बीआरसी डा. राजेंद्र यादव, प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान, सहायक बीईओ दिनेश कौशिक, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, यशवंतपाल, कृष्ण भारद्वाज, उमेश, मोहित कुमार, नरेंद्र कुमार, ज्योति, पूनम, यशवीर, धर्मसिंह, मीना, देवेंद्र, रविंद्र, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें