फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वोट डाल कै आणा सै, अपणे हाथां तै भारत का भाग्य बनाणा सै...

Thu, 16 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकार अभियान के तहत आमजन को वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर-उंगली पर नीली लकीर’, ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल कै आणा सै, अपणे हाथां तै थमनै भारत का भाग्य बनाणा सै...’ जैसे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों ने बुधवार को बवाना गुर्जर, टींट, कुंडल, खोरी, प्राणपुरा, रानोली, नांगल तेजू, नांगल उगरा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव के इस महापर्व में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रहे इसके लिए निरंतर विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मतदान करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें