रेवाड़ी के जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैम्पियन विवेकानंद स्कूल लाखनौर के विद्यार्थी। स्
रेवाड़ी। लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से छठीं जिला लेवल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें ज़िले के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रमुख मनोज यादव की ओर से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और विद्यार्थियों की ओर से सरस्वती वंदना करके किया गया।
इसमें रोलर स्केटिंग, क्वाॅड स्केटिंग, इनलाइन स्केटिंग प्रतियोगिताओं की अंडर-6, अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 कैटेगरी में विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें विवेकानंद स्कूल लाखनौर के विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस जिला लेवल चैम्पियनशिप में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर ज़िले में विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अनेजा पब्लिक स्कूल दूसरे व प्रथम स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थी उत्कर्ष, अंशुल, समर्थ, खुशांत और रिषभ ने स्वर्ण पदक, देवांश, प्रिंस, आरव, दक्ष, हिमेष व द्रिष्टी ने रजत पदक और पियूष व अंशिक ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विवेकानंद ग्रुप के डायरेक्टर एडवोकेट सुधीर यादव ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विवेकानंद ग्रुप के चेयरमैन रामानंद, विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद भूपेंद्र यादव, जिला पार्षद भूपेंद्र खोला, लाखनौर सरपंच ऋषिपाल, बालावास अहीर सरपंच रविंद्र, जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन रेवाड़ी के उप प्रधान गोविंद शर्मा सहित स्कूल स्टाफ व अभिभावकगण उपस्थित रहे।