फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से विशाल धनखड़ बने प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा का राज्यस्तरीय सम्मेलन रोहतक के ढाणी 26 रिजॉर्ट में हुआ। इसकी अध्यक्षता गुरुग्राम से कुलभूषण यादव तथा संचालन झज्जर से संदीप जांगड़ा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरानी राज्य कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जिले से विशाल धनखड़ को दी गई। प्रदेश महासचिव के लिए एक बार फिर से हरी राज पर विश्वास करते हुए पुनः प्रदेश महासचिव बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए अगले सप्ताह फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया की आने वाले कार्य दिवस में एचएनकेएस द्वारा सभी जिलों से एनएचएम की समस्याओं के समाधान हेतु सभी सिविल सर्जन के माध्यम से मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रदेश स्तर पर विरोधस्वरूप विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे तथा जिला स्तर पर नई कमेटियां गठित करते हुए एनएचएम को मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें