रेवाड़ी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक रविवार को बावल रोड स्थित एक रेस्त्रां में हुई। इसमें रेवाड़ी व अलवर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विपिन कुमार को रेवाड़ी का जिला अध्यक्ष, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, मनीष को सचिव, सचिन शर्मा को युवा अध्यक्ष, राहुल शर्मा को युवा उपाध्यक्ष, रोहित कुमार को युवा सचिव, नरेश कुमार को जिला निदेशक सामाजिक, गंगा बिशन को जिला मीडिया निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं, संदीप जांगिड़ को अलवर का जिला अध्यक्ष, एडवोकेट जितेंद्र को जिला निदेशक, संदीप को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के जोन अध्यक्ष ललित कोसलिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। इस मौके पर संगठन प्रदेश कमेटी से एडवोकेट जयप्रकाश, विपिन, अमन गोयल, गौरव, मौजूद आदि उपस्थित थे। संवाद