नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव भुडला, लाधुवास गुर्जर व रालियावास में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। नशा मुक्त टीम से एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। संवाद