गुमीना में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव गुमीना में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों से अपील की गई कि नशा बेचने या करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन 1933 पर भी दी जा सकती है। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।