फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, नहीं हो रहा समाधान

Fri, 01 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। गांव ढाणी शोभा में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास, रामानंद ,सुरेश, घनश्याम, रविन्द्र, संदीप, मोनू, राजवीर, धर्मवीर ने बताया कि पिछले करीब सात माह से गलियों का गंदा पानी एकत्रित होने से लोगाें को आने जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत से लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। कीचड़ व गंदे पानी में हमेशा अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। इस पर भाजपा खोल ब्लॉक एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकिशन ने बताया कि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द ही गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है। ढाणी शोभा की सरपंच कमला देवी ने बताया कि गंदा पानी एकत्रित होने की शिकायत मिली है। पानी निकासी के लिए पंचायती जमीन नहीं है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बैठक कर गंदे पानी की निकासी का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें