रेवाड़ी। बावल में शनिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डीके यादव ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी भी खेल प्रतिभा को सुविधाओं के अभाव में गुम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर संभव सहयोग को तैयार रहें। हाल ही में एशियन गेम्स में जिले के गांव सुलखा निवासी कमलजीत ने यह साबित कर दिया कि हमारे ग्रामीण अंचल के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है।