रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव पहराजवास और राजावास में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए युवाओं को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों और नशे की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। नशे से संबंधित सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। संवाद