फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें ग्रामीण, कोताही पर करें शिकायत : एडीसी

Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मंगलवार को जिला के गांव हालूहेड़ा, मांढैया खुर्द व बुढुपर में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्य करवाने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करना सुनिश्चित करें और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखें। मनरेगा योजना, अमृत सरोवरों के निर्माण जैसी विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा प्रभावी निगरानी में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसमें जन-प्रतिनिधियों को भी अपना दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जो विकास कार्य आरंभ किए गए हैं उन्हें अधूरा न छोड़ा जाए।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी संबंधित गांवों के नागरिकों को भी करनी चाहिए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की मिलावट न की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जागरूक बने और यह सुनिश्चित करे कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दिया गया पैसा सही जगह पर लगाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी भी विकास कार्य में कोताही नजर आती है तो मुझे, अपनी ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारी के पास शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें