ग्रामीणों को जागरूक करते टीम के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशामुक्ति टीम ने अकबरपुर और जैतड़ावास में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए। ग्रामीणों से गांव में नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। संवाद