फोटो : 09रेवाड़ी। मुख्य मार्ग पर जमा गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलमूंदी। गांव शोभा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुख्य मार्ग पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीण तरुण, परमजीत, रीतेश, अनिल, राजबीर और बाबूलाल ने बताया कि कई माह से मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से बासदूदा, नांगल जमालपुर, ढाणी कोलाना, डहीना की ओर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर पैदल जाना भी दूभर हो गया है। मार्ग पर कीचड़ व जलभराव होने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। प्यारेलाल, भूपसिंह, मनोज, लोकेश, रजनीश, दौलतराम, लीलूराम, भगवान सिंह बताया कि इस मार्ग की हालत खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पानी की निकासी कराने की मांग की है।