फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जीतपुरा-इस्तमुरार के ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के खिलाफ डीसी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जीतपुरा इस्तमुरार के ग्रामीणों ने सोमवार ग्राम सचिव पर पंचायती पैसों का दुरुपयोग कर एक निजी व्यक्ति के घर तक पानी की पाइप लाइन डालने का आरोप लगाते हुए डीसी यशेेंद्र सिंह को शिकायत दी है। ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि गांव जीतपुरा इस्तमुरार में पानी के संकट को देखते हुए करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीसी के आदेश पर गांव में दो ट्यूबवेल लगाने का आदेश दिया गया था। उसके बाद गांव में ट्यूबवेल तो लगा दिए गए, लेकिन पाइप लाइन नहीं बिछ सकी। करीब छह माह पहले किसी कारण वह गांव में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव ने पंचायती पैसों से एक निजी व्यक्ति के घर तक पाइप लाइन डाल दी। ग्रामीणों ने डीसी को सौंपी शिकायत में ग्राम सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें