फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri, 11 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पशु चोरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र में चोरी की वारदात न रुकने से अब ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ने लगा है। मामला दर्ज करने तक सीमित रहने से ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के लिए पहुंचे गांव कोहरड़ के ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि उनके गांव में ठीकरा पहरा लगाने के बाद भी पशुओं की चोरियां नहीं रुक रही है।

पुलिस को रात में सूचना देने के बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचता है। जिसके कारण लाखों रुपये के पशु चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ लाख का गांव में लाया गया झोटा भी बुधवार रात चोरी हो गया। सरपंच संदीप क कहना है कि एक माह पूर्व गांव  से तीन भैंस चोरी हुई। वाहनों में भैंसों को चढ़ाते हुए ठीकरा पहला लगा रहे ग्रामीणों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव के लोग चोरों के पीछे दौड़े लेकिन पुलिस एक घंटा बाद पहुंची। तब तक चोर पशुओं को लेकर जा चुके थे। राजाराम ने बताया कि गांव में  पिछले एक माह में दो बार में आठ भैंसें चोरी हो चुकी है। बीती झोटा चोरी हुआ तो पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीण रामौतार का कहना है कि नाहड़ चौकी में पुलिस को पशु चोरी करने वाले का नाम तक बताने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उनका कहना है कि उनके गांव से ही नही हर रोज आए दिन इलाके से कहीं ना कहीं गांव से भैंस चोरी हो रही है और पुलिस कारवाई के नाम पर उनसे  भैंसों के नंबर तक पूछे जाते है। उन्होंने तहसीलदार से सवाल किया कि हमें बताया जाए कि उनके पशुओं का कहां नंबर मिलेगा। इस दौरान सरपंच संदीप के साथ धर्मचंद, पूर्व सरपंच सुबे सिंह, रणजीत, पूर्व पंच धर्मपाल, पंच अशोक, रामकुवार, रामौतार, सतबीर, जयकिशन सहित अनेक पशु पालक मौजूद थे।
क्या कहना है तहसीलदार का
 तहसीलदार प्रवीण कुमार ने कहा कि इस मामले से वे अभी उपायुक्त व पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत करवाएंगे। गांव में ठीकरी पहरा होने बाद भी पशु चोरी हो रहे हैं तो पुलिस को कारवाई में सख्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके पशुओं की हर हाल में सुरक्षा की जाएगी।
 क्या कहना है थाना इंचार्ज का
कोसली के थाना इंचार्ज नरेन्द्र का कहना है कि गांव कोहारड़ में पशु चोरी होने की शिकायत पिछले सप्ताह आई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज करके चोरो कि तलाश जा रही है। जो गांव का पंचायती झोटा बीती चोरी हुआ है, वह रात में जिला झज्जर के गांव गोरीया की  सीमा से हुआ है जो कि गांव कोहारड़ की सीमा के साथ लगता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस रात भर गस्त भी कर रही है। ग्रामीण भी पुलिस की मदद करें तभी पशु चोरी रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें