फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: स्टाफ बदलने की मांग को लेकर मृतक छात्रा के गांव के ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने दिया धरना, SDM मौके पर

Fri, 18 Aug 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों का कहना है कि मामले को सात दिन हो गए हैं, लेकिन प्रिंसिपल पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में ढ़ील बरती जा रही है। मृतक छात्रा के गांव के करीब 75 विद्यार्थियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। घटना के बाद से गांव का कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं गया है।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में स्टाफ के तबादले की मांग को लेकर ग्रामीण व सभी विद्यार्थी धरने पर बैठ गए हैं। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम रेवाड़ी व डीएसपी बावल पुलिस बबल सहित मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण स्टाफ को बदलने की मांग पर ही अड़े रहे।

विज्ञापन


12 अगस्त को 12वीं की छात्रा ने लगाया था फंदा
ग्रामीणों का कहना है कि मामले को सात दिन हो गए हैं, लेकिन प्रिंसिपल पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में ढ़ील बरती जा रही है। मृतक छात्रा के गांव के करीब 75 विद्यार्थियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। घटना के बाद से गांव का कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं गया है। वीरवार को भी गांव का एक छात्र स्कूल में गया था, लेकिन बाद में वह भी लौट आया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों में स्कूल के अध्यापकों से डर बना हुआ है। मामले में नामजद प्रिंसिपल को भी पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें