फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल 12 गांवों में दस्तक देगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 6 जनवरी को 6 मोदी की गारंटी वैन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 व शाम 3 बजे से 12 गांवों में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजना की जानकारी देगी।
विज्ञापन

प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव जांटी में सुबह 10 बजे से व डाबड़ी में 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुज्जरवास में सुबह 10 बजे से व जाहिदपुर टप्पा कोसली में 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव अलावलपुर में सुबह 10 बजे से व गांव आसरा-का-माजरा में 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 4 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मायन में सुबह 10 बजे से व गांव सुंदरोज में 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 5 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव मुसेपुर में सुबह 10 बजे से व गांव नांगलिया रणमौख में 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 6 बावल विधानसभा के गांव निगानियावास में सुबह 10 बजे से व गांव पंचगांव में 3 बजे पहुंचकर आमजन को सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए विभिन्न सेवाओं से लाभांवित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें