फोटो : 34देशभक्ति के कार्यक्रम में भाग लेते युवा। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति का कार्यक्रम विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि आज हम बड़ी शान से आजादी का उत्सव मना रहे हैं। संस्था के निर्देशक यतीश सिंगल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने यहां के युवाओं को देशभक्त वीरों के बारे में विस्तार से बताते हैं जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति के संस्कार निर्माण हो सके। संस्था की ओर से संस्थान को शहीद आजम भगत सिंह, भारत माता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व अब्दुल कलाम आजाद के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में युवा दल के उपप्रधान प्रदीप शर्मा, पारुल, सुनीता, संदीप, राहुल, जगदीप, यशराज व साथियों ने सहयोग किया। संवाद