रेवाड़ी। नई अनाज मंडी के व्यापारियों और वैश्य समाज ने नवल किशोर गुप्ता को मार्केट कमेटी में उप प्रधान बनाए जाने पर स्वागत किया गया। समारोह का संचालन एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नई नियुक्ति से मंडी का विकास होगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंगनापोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव और मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल सैनी भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने नवल किशोर गुप्ता को उनके नए पद के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।