फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुलपति प्रो. जेपी यादव विश्व के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Fri, 20 Sep 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12रेवाड़ी। प्रो. जेपी यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सितंबर 2024 की सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बेहतरीन अनुसंधान कार्यों व अद्वितीय वैज्ञानिक योगदान की वजह से यह उपलब्धि हासिल की है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका द्वारा तैयार की गई है और ऐलसेवियर ने इसे प्रकाशित की है। कुलपति प्रो. जेपी यादव 2022 और 2023 की साइंटिस्ट सूची में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। विश्वविद्यालय के लिए यह सफलता अन्य सहयोगियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत का माध्यम बनेगी। कुलपति के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग के प्रो. सुनील कुमार व गणित विभाग के प्रो. सुरेश कुमार भी इस सूची में शामिल हुए हैं। यह सूची विभिन्न वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों की गुणवत्ता, इंपैक्ट फैक्टर, अनुसंधान उपलब्धियां, अनुसंधान मापदंडों और विभिन्न क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की आधार पर जारी की जाती है। इस उपलब्धि पर कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कुलपति प्रो. जेपी यादव को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें