रेवाड़ी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ मुलाकात करते आईजीयू के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव।
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों के कार्य प्रगति पर एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई। कुलपति ने विश्वविद्यालय में गत वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में से बताया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए प्रयासरत है। बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया।