फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशु अस्पताल ग्रामीणों को समर्पित, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

Fri, 21 Apr 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव जाडरा में राजकीय पशु अस्पताल का उद्घाटन करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को गांव जाडरा में 32.58 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय पशु अस्पताल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। साथ ही 82.19 लाख रुपये की लागत से जाडरा से बोडिया कमालपुर तक बनने वाले सीसी रोड का भी शिलान्यास किया। इसके बाद कोसली कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि पशु अस्पताल के अभाव में जाडरा और आसपास के लोगों को अब अन्यत्र स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। जाडरा में पशु अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जाडरा से बोडिया कमालपुर तक की सीसी रोड़ के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई, जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराना उनका प्रथम दायित्व है। आज घर बैठे लोगों के कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार पर भी पूरी नकेल कसते हुए माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य सरकार ने करके दिखाया है। इस अवसर पर जाडरा के सरपंच ईश्वर सिंह, बोडिया कमालपुर की सरपंच नेहा, चेयरमैन रविंद्र खोला, डाॅ. भूप सिंह, कृष्ण स्वरुप पूर्व सरपंच, भीम सिंह पंच, कर्ण सिंह पूर्व सरपंच, मेजर सूबे सिंह, बिजेंद्र यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें