राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। सनसिटी निवासी वंशिका जांजड़ और कायरा ने उत्तराखंड के रानीखेत में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। वंशिका जांजड़ ने स्वर्ण पदक, जबकि कायरा ने रजत पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 5 अक्तूबर तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर के 20 से अधिक राज्यों से आए 700 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया।