बच्चों के साथ जन्मदिन मनातीं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर अपने जन्मदिन का केक काटा और खुशियां साझा कीं। बाद में वह बाबा फरीद वृद्ध आश्रम पहुंचीं, जहां वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धजनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वंदना पोपली ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने सभी से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।