रेवाड़ी। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल किया है। पार्टी ने जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान को हटाकर वंदना पोपली को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रीतम चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। दिसंबर 2014 से कांग्रेस से जुड़ीं वंदना पोपली 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया था। हाल ही में वह प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वंदना पोपली ने कहा कि उन पर पार्टी हाईकमान ने विश्वास जताया है। जिम्मेदारी का शिद्दत से निर्वहन करुंगी। संवाद