फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 800 मीटर दौड़ में उत्तम और लक्ष्मी प्रथम

Sun, 18 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में छठी वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय पाली जिला रेवाड़ी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. करण सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी अशोक कुमार द्वारा करवाया गया था। प्राचार्य डॉ. करण सिंह यादव ने बताया कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए। खेलों से न केवल हमारा शरीर निरोग रहता है बल्कि हमारे व्यक्तित्व का विकास भी लगातार होता रहता है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें 800 मीटर दौड़ पुरुषों में उत्तम प्रथम नितिन द्वितीय व मनीष तृतीय रही। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, प्रीति द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में आजाद प्रथम, देवेंद्र द्वितीय व अर्जुन तृतीय रहा। महिलाओं में जैवलिन थ्रो में प्रीति प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व शालिनी तृतीय रही।
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, उत्तम द्वितीय व मनीष तृतीय रहा। शॉट पुट में विकास प्रथम नीशू द्वितीय व सोनू तृतीय रहा। लंबी कूद में सोनू प्रथम, हरीश द्वितीय व आजाद तृतीय रहा। महिला लंबी कूद में सुदेश प्रथम, प्रीति द्वितीय व विष तृतीय रही। शॉट पुट में नेहा प्रथम, सरिता द्वितीय व शालिनी तृतीय रही। पुरुषों में विद्यार्थी सोनू को बेस्ट एथलीट चुना गया तथा महिलाओं में प्रीति को बेस्ट एथलीट चुना गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं स्टाफ सदस्यों के द्वारा पारितोषिक दिया गया। प्रथम को 500 रुपये, द्वितीय को 300 रुपये व तृतीय को 200 रुपये का प्रत्येक इवेंट में इनाम दिया गया। सोमवीर ने मंच का संचालन किया तथा मनीषा यादव ने सुंदर गीत एवं कविताएं सुनाई। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. विनोद यादव एसोसिएट प्रो., डॉ कांता यादव, डॉ. भारती यादव, घनश्याम सिंह, कुसुम प्रो. संदीप ककरालिया, यतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नीनू यादव, सत्यवती यादव, अंजू बाला, ननीता, भगवती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें