संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बा बावल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बावल की वाल्मीकि बस्ती स्थित वार्ड नंबर-2 में निवासी रॉकी (32) के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा भूपेन्द्र सिंह के पास ही रहो थे। वह बावल में ही किसी काम से गए थे। घर लौटते वक्त बावल शहर के फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रॉकी खून से लथपथ हो फ्लाईओवर पर पड़ा रहा। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही भूपेन्द्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।