फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बुजुर्ग की अनूठी मांग: मेरा परिवार पहचान पत्र बनवाओ या फिर ब्याह कराओ...

Thu, 29 Jun 2023 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

अकसर सरकारी सिस्टम से परेशान होकर लोग अपने काम करवाने के लिए कुछ अलग तरह से विरोध जताते देखे जाते हैं। ऐसे ही परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए रेवाड़ी में बुजुर्ग ने सरकार के सामने अनूठी मांग रखी है। जिसमें उन्होंने पहचान पत्र बनवाने या फिर शादी करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
सतबीर-शिकायतकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नया गांव निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग सतबीर ने बुधवार को सीएम मनोहर लाल को पत्र लिख कर परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीपीपी बनवाए या फिर उनका ब्याह कराए। नियम के मुताबिक अकेले व्यक्ति का पीपीपी नहीं बन सकता है।

विज्ञापन


बुजुर्ग सतबीर की पत्नी का करीब पांच साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद से वह अकेले ही रहते हैं, जिस कारण उनका पीपीपी नहीं बन पाया है। इसके बिना न तो उनकी वृद्धावस्था पेंशन बन रही और न ही उनके मकान की मरम्मत के लिए कोई अनुदान मिल पा रहा है। सतबीर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पीपीपी बनवाने के लिए वह कई माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

ऐसे में सरकार को उनका विवाह कराना चाहिए ताकि पीपीपी बनवाने की शर्त पूरी हो सके। सतबीर ने बताया कि बुधवार को उन्होंने वकील के माध्यम से सरकार के सचिव, सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन विभाग चंडीगढ़, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर विभाग व डीसी सहित अन्य विभागों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें