फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विकास समिति बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की थी और लापरवाह अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि राव इंद्रजीत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ओवरब्रिज निर्माण, मसानी बैराज, धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर जलभराव और 200 बेड के अस्पताल समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें