फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत रेवाड़ी को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात, जानिए

Mon, 10 Apr 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 11 अप्रैल को हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, जिला विकास योजना और सांसद निधि कोष के तहत रेवाड़ी जिले को 19 करोड़ 30 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

डीसी अशोक गर्ग ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लघु सचिवालय सभागार में सुबह 11 बजे जिला विकास योजना के तहत विभिन्न गांवों में 679.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित 115 विकास कार्यों, नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा और बावल में 130.64 लाख रुपये तथा सांसद निधि कोष के तहत 13 गांवों में 110.82 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 8 गांवों में 50.30 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 43 गांवों में 317.81 लाख रुपये और 96 गांवों में 641.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक केंद्र, ई-लाईब्रेरी और इंडोर जिम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें