रेवाड़ी। कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे दिल्ली के जंतर मंत्र प्रदर्शन में पहुंचे सचिन भूरथला। स्रोत
रेवाड़ी। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन भूरथला ने नीट पेपर लीक व नेट की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिन भूरथला दिल्ली के जंतर मंत्र पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सचिन भूरथला ने कहा कि बीजेपी सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। केंद्र में 50 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एनटीए को नीट पेपर लीक मामले में क्लीन चीट दे रहे हैं। यह सब केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाता है। केंद्रीय शिक्षामंत्री को इस संदर्भ में इस्तीफा देना चाहिए।