फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 27 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20990, चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 28 सितंबर से चंडीगढ़ से प्रत्येक वीरवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पॉवर कार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें