रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव सिंघानी निवासी अजय ने बताया कि शुक्रवार को वह और दोस्त सचिन गांव बुढेडा से बहाला में टेंट की बुकिंग के लिए गए थे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे गांव में ही एक व्यक्ति के घर पिकअप से सामान उतार रहे थे। तभी अचानक कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर सचिन के जेब से करीब 10 हजार रुपये कहीं गिर गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद