फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बैटरी चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 10 सितंबर को एक दुकान से बैटरी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी तावडू निवासी यासिर और राहुल को हिरासत में लिया गया है।पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ड्रग्स के आदी थे। वे चोरी की बैटरी को 500-700 रुपये में कबाड़ियों को बेचते थे। इस पैसे से अपनी नशे की लत पूरी करते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि दुकान मालिक जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की थाने से घटनास्थल तक पैदल शिनाख्त परेड निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें