रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने वर्ष 2016 में पशु चोरी के मामले में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गांव पिनगवा निवासी इरशाद व इरफान के रूप में हुई है। वे वर्ष 2016 में थाना बावल में गांव साबन के प्लॉट में बंधी एक भैंस, एक कटड़ा व एक कटड़ी चुराने के आरोपी थे। गिरफ्तार न हो पाने के कारण आरापी अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दिए गए थे। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने दोनो आरोपियों को कार्रवाई के लिए बावल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।