फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भटसाना स्कूल की दो टीमें खो-खो में प्रथम

Mon, 19 Aug 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। खेकूलद प्रतियोगिता में विजेता भटसाना स्कूल की टीम। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव हांसाका स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रेवाड़ी खंड की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें खो-खो प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14 व 11 में भटसाना विद्यालय की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग 14 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भटसाना की टीम ने फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। वहीं, आयु वर्ग 11 में भटसाना की लड़कियों ने नंदरामपुर बास विद्यालय की लड़कियों को पराजित करके खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दोहरी जीत पर विद्यालय मुखिया सुमन लता ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और इस जीत का श्रेय छात्राओं के साथ-साथ उनके कोच व सभी स्टाफ सदस्यों के समर्पण की भावना को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें