संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मंगलवार को रात के समय पुरानी सब्जी मंडी में दो दुकानदारों में जमकर लाठी डंडे चले
दरअसल, मामला झाडू लगाने को लेकर था। मिली जानकारी के मुताबिक बाजार में जगदंबा नामक एक हार्डवेयर की दुकान के सामने ही भल्ला साबुन वाले की दुकान है। भल्ला साबुन वाले दुकानदार का आरोप है कि जगदंबा हार्डवेयर के दुकानदार की तरफ से जब भी झाडू मारा जाता है तो वह पानी नहीं डालता है, जिससे झाडू मारते वक्त उठने वाला प्रदूषण उसके दुकान में आता है। इससे खाने-पीने में काफी परेशानी होती है। बस फिर क्या था जैसे ही भल्ला साबुन वाले ने इस बात को लेकर जगदंबा हार्डवेयर के संचालक को टोका, इतनी बात पर दोनों में जमकर लाठी डंडे चल पड़े। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। किसी तरह से आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।