फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से बाहर बुलाकर सुपरवाइजर सहित दो लोगों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के सुपरवाइजर ने तीन युवकों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कसौला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव नंगला माघाता निवासी कौशल कुशवाह ने बताया कि वह एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। नौ जून को वह कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बारे में एक कॉल आई और कंपनी से बाहर बुलाया। वह अपने साथी मनोज के साथ फैक्टरी से बाहर गए तो वहां पर जिला अलवर के गांव गुजरीवास बिल्लाहेड़ी निवासी हितेश अपने दो साथियों के साथ खड़ा हुआ था। हितेश ने कंपनी में किए हुए अपने काम के पैसे मांगे तो कौशल ने एक-दो दिन में पेमेंट करने का आश्वासन दिया लेकिन तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ मनोज ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर फैक्टरी का स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें