फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: दो लोगों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल

Sun, 12 Feb 2023 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के विकास नगर में दो लोगों ने चाकू से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। घायल की आंत बाहर आ गई। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के विकास नगर की गली नंबर-7 में निवासी विकास उर्फ पोली व मनोज उर्फ टकला वीरवार की रात पास के ही आदर्श नगर में बाइक पर सवार होकर दूध लेने दुकान पर गए थे। वहां कालू और मुकुल नाम के दो युवक पहले से खड़े थे। दोनों के साथ उनका कई वर्ष पहले झगड़ा हुआ था। इसको लेकर दोनों युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद दूध लेकर दोनों घर की तरफ चल दिए। विकास बाइक चला रहा था जबकि मनोज पीछे बैठा हुआ था। आरोप है कि आदर्श नगर से निकलते ही दोनों आरोपी कालू और मुकुल गाड़ी लेकर उनके पास पहुंचे और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने मनोज और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मनोज पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। उसके पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी आंत बाहर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बचाव करते वक्त आरोपियों ने विकास पर भी हमला किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। विकास ने आसपास के लोगों की मदद से मनोज को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें