संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से खाटू श्याम मेला को देखते हुए गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी विशेष ट्रेन का संचालन 1 मार्च से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 22.10 बजे रवाना होकर देर रात 00.55 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 16 मार्च तक (15 ट्रिप) रींगस से दोपहर 01.30 बजे रवाना होकर 04.25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 09 डिब्बे होंगे।