फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो और केस मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 13

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 2 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रेवाड़ी शहर और मीरपुर में एक-एक संक्रमित शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है। अब तक 31 संक्रमित मिल चुके हैं। अगर नमूना लेने की प्रक्रिया बढ़ाई जाती है तो संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के 13 एक्टिव केस हैं। इनमें से 9 पॉजिटिव बुधवार को 24 घंटे के अंदर मिले हैं और वीरवार को 2 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 369 सैंपल लिए गए, जिनमें से 271 की रिपोर्ट पेंडिंग चल रही है। सक्रिय केस में कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। राहत की बात यह है कि नए संक्रमित मिलने के साथ ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं। वीरवार शाम तक कोरोना के पांच मरीज ठीक हुए हैं।
जिले में कोरोना की तीनों लहर को मिलाकर अभी तक 6 लाख 52 हजार 378 सैंपल लिए जा चुके हैं। 60 प्रतिशत ऐसे लोग पॉजिटिव हुए, जिन्हें अस्पताल में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। जिले में फिलहाल संक्रमणता दर 1.05 प्रतिशत और ठीक होने का दर 98.89 प्रतिशत है। जिले में सैंपलिंग के साथ ही वैक्सीनेशन का काम भी बहुत धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें