कोसली। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 20 फरवरी को गांव बव्वा निवासी सुधीर कुमार ने शिकायत में बताया था कि 11 फरवरी को वह बाइक से गांव में ही एक लग्न प्रोग्राम में गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को प्रोग्राम स्थल के बाहर खड़ी की थी जिसे दो नाबालिग लड़के चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के कब्जे से चोरी की बाइक को बरामद की है। फिलहाल दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है।