फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पार कर रहीं दो महिला श्रमिकों की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूध पुल के पास मंगलवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों का उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यूपी के आगरा के छिदामी निवासी दिनेश कुमार, लडवापुरा निवासी महिला मनोज देवी और मसोनी निवासी रिंकू देवी तीनों बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्य करते थे। सभी लोग मंगलवार शाम को ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। जब वे रूध पुल के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को पार कर रहे थे तभी जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने मनोज और रिंकू देवी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दिनेश किसी तरह ने छलांग लगाकर खुद को बचा लिया, जबकि मनोज देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकू को बावल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीरावस्था में रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों महिलाएं बावल के एक मोहल्ला में किराये के मकान में रहती थीं। रिंकू देवी के 6 और मनोज देवी को दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें