संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने दो स्थानों से दो अहाता संचालक और शराब पीने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना रोडहाई पुलिस ने गुरावड़ा के पास एक होटल पर छापा डालकर अहाता संचालक सुभाष निवासी गांव गुरावड़ा और वहां शराब पी रहे पवन कुमार निवासी गुरावड़ा व राहुल निवासी मोहल्ला शिव काॅलोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना शहर पुलिस ने रेलवे चौक के पास एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अहाता चलाने पर संचालक रविकांत निवासी मोहल्ला मेहरवाड़ा को गिरफ्तार किया है।