फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में करावरा मानकपुर निवासी विक्रम ने बताया कि वह देर रात गौरव के साथ चिल्हड से करावरा रोड पर नुरपुर के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक गौरव चला रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर गौरव की मौत हो गई। दूसरे मामले में जैनाबाद निवासी सुनील ने बताया कि उसकी 61 वर्षीय मां बिमला देवी पैदल जैनाबाद घर जा रही थी। इस दौरान एक वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान बिमला देवी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें